संस्था के उद्देश्य

Objectives of Society

  1. गोस्वामी समाज के लोगों का सामाजिक नैतिक, चारित्रिक एवं बौद्धिक विकास करना।
  2. गोस्वामी समाज के लोगों के समक्ष उत्पन्न होने वाली विसंगतियों को दूर करने हेतु शासन एवं प्रशासन से सहयोग एवं सम्पर्क करना।
  3. गोस्वामी समाज के लोगों में आपसी प्रेम, सद्भाव एवं भाई चारे की भावना जागृत करना।
  4. गोस्वामी समाज के बीच आपसी विवाद को आपस में निपटाने का प्रयास करना।
  5. सुन्दर एवं स्वच्छ वातावरण बनाने हेतु हर सम्भव प्रयास करना।
  6. समय समय पर सांस्कृतिक कार्यक्रम विचार गोष्ठी, सेमीनार एवं कवि सम्मेलन, मुशायरा वाद-विवाद प्रतियोगिताओं का अयोजन करना।
  7. ज्ञानार्जन हितार्थ पुस्तकालय एवं वाचनालय एवं वृद्धाश्रम की व्यवस्था करना।
  8. गोस्वामी समाज के लोगों के लिये राष्ट्रीय पर्वों एवं उत्सवों का आयोजन करना।
  9. गोस्वामी समाज की गरीब लड़के लड़कियों के शादी एवं विवाह में सहायता करना तथा उनके लिये निःशुल्क सामूहिक विवाह का आयोजन करना।
  10. राष्ट्रीय एकता, साम्प्रदायिक सद्भाव शिविरों का आयोजन करना, तथा समाज के दृगभ्रमित युवा वर्ग को वैचारिक कार्यक्रम से नैतिक एवं बौद्धिक विकास कर उन्हे स्वावलम्बी बनाने हेतु कार्यशालाओं का आयोजन करना।
  11. गोस्वामी समाज के लोगों के लिये निःशुल्क चिकित्सा शिविरों, नेत्र शिविरो एवं स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन करना।
  12. गोस्वामी समाज की वृद्ध महिलाओं/पुरुषों की वृद्धा पेंशन एवं विधवा पेशन की व्यवस्था करने का प्रयास करना।
  13. समय-समय पर सांस्कृतिक कार्यक्रम, विचार गोष्ठी सेमिनार, सम्मेलन, खेलकूद प्रतियोगिता वाद-विवाद प्रतियोगिता, योगा कार्यक्रम, जागरूकता प्रदर्शनी आदि का आयोजन करना।
  14. जन हितार्थ निःशुल्क धमार्थ-चिकित्सालय, मोबाइल चिकित्सालय अनाथालय छात्रावास, व्यायामशाला, विधवा आश्रम, वृद्धा आश्रम, शिशुपालनगृह, बालवाडी, आदि की निःशुल्क व्यवस्था करना।
  15. पर्यावरण संरक्षण, नशा उन्मूलन, परिवार कल्याण, नारी सशक्तीकरण, बालिका सशक्तीकरण, जनसंख्या नियन्त्रण, स्वास्थ्य कल्याण, टीकाकरण, कुष्ठ उन्मूलन, दहेज उन्मूलन, वैकल्पिक उर्जा विकास कार्यक्रम, वृक्षारोपण, सामाजिक वानिकी, पर्यटन शिक्षा, पर्यटन विकास, गरीबी उन्मूलन, मलिन बस्ती विकास, वैज्ञानिक खोज, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विकास, कृषि विविधीकरण हरियाली कार्यक्रम, प्रदूषण नियंत्रण, बागवानी विकास, तथा निःशुल्क पुनर्वास आदि कार्यक्रमों का प्रचार प्रसार करना।
  16. एड्स, कैन्सर, पोलियो, टी०बी०, हेपेटाइटिस, मधुमेह, आदि जानलेवा बीमारियों की पहचान व रोकथाम हेतु जागरूकता शिविरों के माध्यम से लोगों को सचेत करना।
  17. समाज के मूक बधिरों, विकलांगों, नेत्रहीनों, विधवाओं, बुद्धों, मजदूरों, कारीगरों तथा निराश्रित बेरोजगारों के कल्याण एवं उत्थान हेतु कार्य करना।
  18. समय-समय पर सांस्कृतिक कार्यक्रम, विचार गोष्ठी सेमिनार, सम्मेलन, खेलकूद प्रतियोगिता वाद-विवाद प्रतियोगिता, योगा कार्यक्रम, जागरूकता शिविर पल्स पोलियो प्रतिरक्षण शिविर, स्वास्थ्य शिविर, नेत्र शिविर, रक्तदान शिविर सामाजिक जागरुकता प्रदर्शनी आदि का आयोजन करना।
  19. शारीरिक रूप से अपंग, विकलांग, गरीब, निर्धन वृद्ध एवं असहाय लोगों की हर सम्भव सहायता करना।
  20. जनसंख्या नियंत्रण हेतु लोगो को प्रोत्साहित करना व कार्यक्रमो का संचालन करना।
  21. ज्ञानार्जन हितार्थ सार्वजनिक पुस्तकालय एवं वाचनालय की व्यवस्था करना।
  22. समाज के असहाय संवैधानिक अधिकार पाने वाले इच्छित व्यक्तियों को निःशुक्ल कानूनी सहायता प्रदान करना।